गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान : लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा सीएए

खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए 2024 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा। चुनाव से पहले ही ष्ट्र्र की अधिसूचना जारी हो जाएगी। उन्होंने कहा, मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीडऩ का सामना कर रहे पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार


गृहमंत्री ने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य केवल आर्थिक विकास से ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के माध्यम से भी प्राप्त किया जाएगा। अमित शाह ने आगामी चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दूरदर्शी एजेंडे को रेखांकित करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, आजाद भारत में पहली बार यह पहला चुनाव होगा, जो मजबूत भविष्य को ध्यान में रखते हुए विकसित भारतञ्च2047 के एजेंडे पर लड़ा जाएगा। मेरा मानना है कि अपने तीसरे कार्यकाल में हम एजेंडे के तहत और भी बहुत कुछ करने में सक्षम होंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119