स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को किया सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

एसआर चंद्रा की रिपोर्ट

भिकियासैंण। अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र स्यालकोट (बासोट) में कार्यरत स्टाफ को कोरोना  योद्धा मानकर यहां डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम तथा मेडिकल स्टॉफ को रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता टीडी शर्मा ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कोविड योद्धाओं ने महामारी के समय अपनी जान की बाजी लगाकर बहुत बड़ा योगदान किया है, जो भुलाया नहीं जा सकता है। पूरा समाज आज उनका आभारी है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, बाला दत, देबीदत्त शर्मा, तारा सिंह, आदि मेडिकल स्टाफ कर्मचारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119