बड़ी खबर…ड्यूटी में लापरवाह दो पुलिस कर्मी निलंबित, आठ लाइन हाजिर
पुलिस उप महानिरीक्षक/एसएसपी दलीप सिंह कुवर ने डयूटी पर लापरवाही बरतने पर दो पुलिस कर्मियों को निलम्बित तथा 8 को लाईन हाजिर कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर द्वारा गत रात्रि चैकिंग के दौरान डयूटी पर लापरवाही बरतने पर अपर उप निरीक्षक खंजन लाल यातायात पुलिस, कांस्टेबल अजय बिष्ट पुलिस लाइन देहरादून को निलम्बित कर दिया।
इसके अलावा कांस्टेबल रजनीश कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल मोहन कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल मोनू कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल त्रेपन सिंह कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल रविन्द्र चौहान कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल गणेश कोतवाली विकासनगर, कांस्टेबल मुकेश पुरी थाना सहसपुर तथा कांस्टेबल इरशाद थाना सेलाकुई को लाईन हाजिर कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश