सेंचुरी पेपर मिल के खिलाफ भूख हड़ताल में बैठे श्रमिकों व पुलिस प्रशासन में खींचातानी- आंदोलनकारियों ने महिला पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़खानी की धाराओं की धमकी देने का आरोप
लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल द्वारा श्रमिकों के उत्पीड़न के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने को आज 86 दिन और भूख हड़ताल को आज 25 दिन पूरे हो गए हैं। ग्राम प्रधान शंकर जोशी के नेतृत्व में धरना चल रहा है। गुरुवार को भूख हड़ताल में बैठे सुभाष चंद्र को चौथे दिन प्रशासन ने उठा लिया और उसके बाद सौरभ सुयाल आमरण अनशन में बैठ गए।
आंदोलनकारियों ने मिल प्रबंधक पर श्रमिकों को उकसाने का आरोप लगाया है। वही आंदोलनकारियों को उठाने के लिए पुलिस प्रशासन व तहसील प्रशासन के लोग धरना स्थल पहुंचे जहां आंदोलनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच काफी खींचतान हुई। इस दौरान आंदोलनकारी शंकर जोशी ने बताया कि एक महिला पुलिसकर्मी ने आंदोलनकारियों से कहा कि आप पर छेड़छाड़ का मुकदमा लगा दूंगी नहीं तो यहां से शांतिपूर्वक चलो। उन्होंने बताया कि अब प्रशासन उन पर आरोप लगाकर अनशन को समाप्त करवाना चाहता है, उन्होंने कहा कि जब तक श्रमिकों को न्याय नहीं मिल जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा।
आज धरने में शंकर जोशी ग्राम प्रधान ,सौरव सुयाल, सुभाष चंद्र ,पुनीत जोशी ,विनोद पलाडिया ,राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, शांति देवी, पंकज जोशी, लक्ष्मण गिरि, किशोर भट्ट ,ललित प्रसाद, पूरन सिंह, रौनक सिंह रावत, राजकुमार चौहान ,भास्कर सुयाल ,मुकेश कब डाल आदि लोग उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर