पति और ससुरालियों पर अवैध संबंध, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ अवैध संबंध, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2023 में उसका विवाह दिल्ली निवासी एक युवक से धूमधाम से हुआ था। शादी के दौरान महिला के मायके से ससुराल पक्ष को गहने, नकदी और अन्य सामान दिए थे। हालांकि शादी के बाद महिला ने पाया कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर अक्सर घर में विवाद होता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ महीनों बाद पति और सास-ससुर ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उत्पीड़न से तंग आकर जब उसने अपने मायके वालों से शिकायत की तो उन्होंने ससुराल पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पति ने महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने मुखानी थाना पुलिस में पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज अधिनियम और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119