Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर बेकाबू थार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें बेहतर उपचार की उम्मीद में हल्द्वानी के तीन अस्पतालों से लेकर बरेली के राममूर्ति अस्पताल तक पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना छह अक्तूबर की है। पुलिस ने अज्ञात थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मल्ला प्लॉट, दमुवाढूंगा, जवाहर ज्योति निवासी सुनील मनोहर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता सुरेंद्र लाल छह अक्तूबर को सब्जी लेने हाइडिल गेट गए थे। शाम करीब 6:15 बजे घर लौटते समय इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के पास सड़क पार करते हुए एक थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) रेफर कर दिया। वहां करीब आधे घंटे उपचार के बाद उन्हें एसटीएच के पास स्थित एक अन्य निजी अस्पताल भेजा गया। यहां से भी गंभीर हालत के चलते करीब आधे घंटे बाद बरेली के राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक, राममूर्ति अस्पताल में भी उनकी हालत नियंत्रण से बाहर बताते हुए उन्हें घर ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद सात अक्तूबर को सुरेंद्र लाल ने घर पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
काठगोदाम थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस
UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण