रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

खबर शेयर करें 👉

किच्छा/पुलभट्टा। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में नेशनल हाईवे-74 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति के साथ बाइक पर जा रही 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला के पति और उसकी तीन वर्षीय बेटी व एक माह की मासूम बच्ची भी घायल हो गईं। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

मृतका की पहचान उसमा देवी (28) पत्नी कृष्ण कुमार, निवासी अकबरगंज सिमरा, थाना बीसलपुर, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। कृष्ण कुमार खेती-किसानी करते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

साले के घर जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम कृष्ण कुमार अपनी पत्नी उसमा देवी और दोनों बेटियों के साथ बाइक से बीसलपुर से रुद्रपुर स्थित अपने साले के घर जा रहे थे। इसी दौरान थाना पुलभट्टा क्षेत्र में सिरौली चौराहे के पास पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसमा देवी के सिर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, कृष्ण कुमार और दोनों बच्चियां भी घायल हो गईं।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसमा देवी को मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां की मौत से कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलभट्टा थानाध्यक्ष उमेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119