UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

-चौथा आरोपी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार, 6.31 लाख रुपये आंकी गई बरामद गांजे की कीमत

अल्मोड़ा। भतरौजखान क्षेत्र में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम पर तस्करों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। इसके बावजूद टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे और घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25.240 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 6.31 लाख रुपये आंकी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम जैनल पुल के पूर्वी किनारे, जैनल से देघाट जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने भागने की कोशिश करते हुए टीम पर पाटल से हमला कर दिया।

पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया, जबकि चौथा आरोपी मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 25.240 किलोग्राम गांजा और दो धारदार पाटल बरामद हुए। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुख्तयार सिंह (52) निवासी थारी, थाना रामनगर, नैनीताल; गुरमीत सिंह (36) निवासी गौवरा, थाना बाजपुर, ऊधमसिंह नगर और जसवंत सिंह (50) निवासी इटव्वा, थाना बाजपुर, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान जगदीश सिंह (40) निवासी गौवरा, थाना बाजपुर, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई

मामले में थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, राजाराम, आनंद त्रिपाठी और एसओजी कांस्टेबल नीरज पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119