UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस
रुद्रपुर। रुद्रपुर में शुक्रवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सिडकुल की कंपनियों में कार्यरत दो कर्मचारियों की मौत हो गई। दोनों हादसों में अज्ञात वाहनों की टक्कर से जान गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। वहीं, हादसों के बाद पुलिस अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, पौड़ी निवासी 45 वर्षीय पुष्कर पुत्र जगमोहन सिंह दिनेशपुर के जयनगर में रहते थे और सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह स्कूटी से अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान सिडकुल चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
वहीं, जगतपुरा निवासी संतोष रॉय भी सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार देर शाम वह पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान चंडीपुर श्मशान घाट के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस हादसों में शामिल अज्ञात वाहन चालकों की तलाश कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित