पति गया काम पर, पत्नी को भगा ले गया चचेरा भाई, पति ने थाने में दी तहरीर
लालकुआं। यहां वार्ड नंबर 2 में किराए पर रहने वाले मजदूर की पत्नी को उसका चचेरा भाई बहला फुसला कर भगा ले गया, महिला के देवर के साथ फरार हो जाने के चलते उसकी दो नन्ही मुन्नी बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है, परेशान पति ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई एवं पत्नी की खोजबीन की पुलिस से गुहार लगाई है।
कोतवाली में तहरीर देते हुए वार्ड नंबर 2 निवासी दीपू आर्य का कहना है कि 6 सितंबर की प्रातः वह मजदूरी करने हल्द्वानी अपने काम पर चला गया था, जब शाम को अपने काम से लौट कर घर आया तो अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी उम्र 30 वर्ष को घर में न पाकर उसकी ढूंढ खोज की, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले भईया भाभी ने बताया कि उसका चचेरा भाई हरीश आर्या पुत्र गोपाल आर्या निवासी नर्सरी लालकुआं उसके घर में आया था, हो सकता है उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी उसी के साथ गयी हो।
पीड़ित पति का कहना है कि तब से वह अपनी पत्नी को ढूंढ रहा हैं। क्योंकि वह दो नन्हीं दो पुत्रियों रूपा उम्र 5 वर्ष एवं आरोही उम्र 2 वर्ष को घर पर ही छोड़ गयी है। मां के बगैर बच्चिया बहुत परेशान है, उनका रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। तथा वह अपनी पत्नी को ढूंढते खोजते बहुत परेशान हो गया है दीपू आर्य ने कोतवाली पुलिस से पत्नी की खोजबीन एवं चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद