पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति दो साल के बच्चे को लेकर भागा, कार्रवाई शुरू
हल्द्वानी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति अपनी दो साल का बच्चा लेकर चले गया। पति के द्वारा बच्चे को लेकर जाने पर पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि सीमा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह किराए के कमरे में रहती है। आरोप लगाया कि उसका पति उसका रोज उत्पीड़न करता है। बुधवार को विवाद बढ़ा तो पति ने कमरा खाली कर दिया। साथ ही एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया। जिसमें उसने अपने दो साल के बच्चे को साथ रखने की सहमति पति से की थी। मामला चौकी तक पहुंचने से पहले ही पति बच्चे को लेकर फरार हो गया है। इधर कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत मिली है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद
उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत