बीमारी से जूझ रहे पति ने पत्नी की पिटाई के बाद लगाई फांसी: मौत-
हल्द्वानी। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे अवसाद ग्रस्त एक पति ने आज सुबह पहले पत्नी से मारपीट की और जब परिजन महिला को लेकर चिकित्सालय गए तो पति ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्म हत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार गौलापर के पूर्वी खेड़ा गांव में रहने वाला 45 वर्षीय आनन्द सिंह चौहान एक अरसे से बीमार चल रहा था। इसी वजह से वह अवसाद में रहने लगा था। सोमवार सुबह लगभग चार बजे उठकर उसने अपनी पत्नी से बेवजह मारपीट शुरूकर दी। इसी बीच परिजन भी उठ गए और उन्होंने अपनी पत्नी की पिटाई कर रहे आनंद सिंह को किसी तरह छुड़ाया। बाद में परिजन चोटिल पत्नी को लेकर उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल आए।
इस दौरान आनंद घर में ही अकेला रह गया। आनन्द ने पंखे के कुंडे में रस्सी से फंदा बनाया और उससे झूल गया। जब परिजन चिकित्सालय से लौटे तो घर में घुसते ही उन्हें आनंद फंदे से से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत