“दीपांशु मर गया, मामले में फंसाया तो वह पूरे परिवार को ही खत्म कर देगा” -मृतक ग्राफिक एरा के छात्र के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गत दिवस हल्द्वानी बाईपास रोड के जंगल में मृत हालत में मिले ग्राफिक एरा में बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे हल्दुचौड़ के दौलिया निवासी दीपांशु पांडे के पिता गोपाल दत्त पांडे ने हल्द्वानी कोतवाली में दी तहरीर में पुत्र की हत्या, मानसिक प्रताड़ना एवं पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


तहरीर में मृतक छात्र के पिता गोपाल दत्त पांडे, पुत्र स्व. नंदबल्लभ पांडे, निवासी दौलिया डी क्लास, हल्दूचौड़ का कहना है कि मेरे पुत्र दीपांशु पांडे और उसके मित्र सुमित यादव के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। सुमित यादव लगातार मेरे पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और उसे परेशान करता था जिसमें कई बार हमारे द्वारा समझाया भी गया परंतु फिर भी उक्त व्यक्ति द्वारा मेरे पुत्र को फोन कॉल कर मैसेज कर व व्यक्तिगत रूप में मिलकर परेशान करना जारी रखा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-हवालबाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो -रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला

7 दिसंबर 2024 को प्रातः 8:30 बजे मेरा पुत्र अपने कॉलेज ग्राफिक एरा के लिए घर से निकला। दोपहर को दीपांशु का काल आया जिसमें उसने घर के सदस्यों से बात करते हुए बताया कि वह कॉलेज से घर आ रहा है। इसके थोड़ी देर बाद ही सुमित यादव ने कॉल कर बताया कि दीपांशु मर गया है और धमकी दी कि यदि उसे इस मामले में फंसाया गया, तो वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा, परन्तु थोड़ी देर बाद, पुनः जब सुमित यादव को जब घर वालों ने वीडियो कॉल किया तो वीडियो कॉल पर भी उसने धमकी देते हुए कहा कि “तुम्हारा बेटा मर गया है और अगर मैं फंसा तो बाहर आकर तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

घटना की जानकारी मिलते ही हमारे द्वारा पुलिस को भी इस बाबत सूचना दी गई। पूर्व की घटनाओं से हमे विश्वास है कि सुमित यादव के साथ इस घटना में अन्य तीन-चार लोग भी शामिल हो सकते हैं। अतः आपसे निवेदन है कि इस मामले में हत्या, मानसिक शोषण और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल जांच की जाए। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं, क्योंकि सुमित यादव द्वारा मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम


रविवार की प्रातः बहुउद्देशीय भवन में पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों के सिस्ट मंडल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी से भेंट करते हुए उन्हें यथा स्थिति से अवगत कराया, तथा कुछ पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों से अभद्रता करने का आरोप भी लगाया, जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच करने का आश्वासन दिया इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119