रुद्रपुर में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत का मामला : दुर्घटना के बाद शव ठिकाने लगाने का आरोप, दो हिरासत में

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। फैक्ट्री कर्मचारी रामवीर सिंह की गुमशुदगी के मामले में अब बड़ा खुलासा सामने आया है। सड़क दुर्घटना के बाद शव को ठिकाने लगाने की आशंका के बीच पुलिस घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


जानकारी के अनुसार नगर के रुद्रपुर मार्ग स्थित इंटरार्क कंपनी में कार्यरत 42 वर्षीय रामवीर सिंह 8 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। अगले दिन 9 अप्रैल को परिजनों ने पूरे दिन उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 10 अप्रैल की सुबह परिजन कंपनी पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


फुटेज में दिखाई दिया कि रात करीब 10:30 बजे कंपनी से निकलने के बाद रुद्रपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़े रामवीर सिंह को भूसी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद से ही रामवीर सिंह लापता हो गए थे।


पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान रामवीर सिंह का कटा हुआ हाथ बरामद किया। इसके बाद कई घंटे की तलाश के बाद पनचक्की फार्म क्षेत्र में नाले से उनका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से ग्राम मिर्जापुर, जिला बिजनौर निवासी रामवीर सिंह (पुत्र समर पाल सिंह) के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर देवरिया टोल प्लाजा से नहीं गुजरे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने ग्रामीण संपर्क मार्गों का सहारा लिया, जिससे उनकी पहचान तक पहुंचना मुश्किल हो गया। हालांकि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं।


मृतक के भाई यशदेव सिंह निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना चांदपुर, जिला बिजनौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई इंटरार्क कंपनी में काम करता था और 8 अप्रैल की रात ड्यूटी के बाद कमरे के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मारी और उसके बाद शव को अज्ञात स्थान पर छिपा दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।


उधर, घटना का अभी तक खुलासा न होने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119