एबीवीपी से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय उतरे हिमांशु -324 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगोलीहाट में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हिमांशु जरमाल (हिमांशु सिंह) ने 324 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के प्रत्याशी सौरभ रावल को 129 मत मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-54 ऐतिहासिक धारा-नौलों का वैज्ञानिक तरीके से होगा संरक्षण

महाविद्यालय में कुल 574 मतदाता थे, जिनमें से 459 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी डॉ. बीरू राजभर और प्रभारी प्राचार्या डॉ. हेमा महरा की देखरेख में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। वहीं, उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) से जुड़े अमित सिंह बिष्ट को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  haldwani.एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में गहमागहमी -आईटीआई गैंग सरगना हिरासत में

प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में मतदान से लेकर मतगणना और विजय जुलूस तक की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और विजय जुलूस निकाला।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119