आग की चपेट में आई गर्भवती – बचाने के प्रयास में पति भी झुलसा-
अल्मोड़ा 21 नवंबर : विकास खंड भैंसियाछाना के बाड़ेछीना में खाना बनाते वक्त एक गर्भवती महिला आग की चपेट में आ गई। महिला को बचाने के प्रयास में उसका पति भी बुरी तरह झुलस गा है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को रात बाड़ेछीना निवासी हेमा देवी (25) पत्नी कैलाश सिंह अपने घर में खाना बना रही थी। इसी बीच स्टोव में पिन करते वक्त अचानक स्टोव से आग हेमा देवी के कपड़ों तक आ पहुंची और वह बुरी तरह झुलस गई। चीखने चिल्लाने की आवाज पर उसका पति कैलाश उसे बचाने आया। लेकिन इस प्रयास में वह भी झुलस गया।
आनन फानन में दोनों को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। कैलाश सिंह अल्मोड़ा से लगे विश्वनाथ का रहने वाला है और बाड़ेछीना में काम करता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा