उत्तराखंड : पटाखे से बर्तन का टुकड़ा आर-पार होने की कहानी पर सवाल -पीएसी रिक्रूट की मौत में सीबीआई जांच की मांग

खबर शेयर करें 👉

–शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने जताया संदेह, पूर्व कांस्टेबल शेर सिंह के साथ रुद्रपुर पहुंचे स्वजन

रुद्रपुर। 46वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण ले रहे 22 वर्षीय रिक्रूट विष्णु कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। पटाखा फटने से बर्तन का टुकड़ा युवक के शरीर के आर-पार होने की बताई जा रही घटना पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शरीर पर बने छेद और चोट के निशान हादसे की बताई जा रही वजह से मेल नहीं खाते। परिजनों ने मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक

हरिद्वार जिले के बदरपुर पथरी निवासी मांगीराम का 22 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार 26 अप्रैल से 46वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। रविवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रुद्रपुर पहुंच गए।

परिजनों का कहना है कि यदि पटाखा फटने से ऊपर रखे बर्तन का टुकड़ा तेज गति से विष्णु के शरीर के आर-पार हुआ है तो शरीर पर चोट के निशान भी उसी के अनुरूप होने चाहिए। शरीर पर बने छेद और अन्य चोटों को देखकर उन्हें घटना की बताई जा रही वजह पर संदेह है। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कराने की मांग भी की, ताकि वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिवाली मनाने घर लौट रहे परिवार की बाइक हादसे में उजड़ी खुशियां, महिला की मौत -पति-बेटा घायल

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर स्वजन जंतर-मंतर से चर्चा में आए उत्तराखंड पुलिस के पूर्व कांस्टेबल शेर सिंह के साथ रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस से कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है, लेकिन विष्णु की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए। किसी भी तरह की आशंका दूर करने और मौत का सच सामने लाने के लिए उन्होंने सीबीआइ जांच की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत -दोनों चालक हिरासत में

परिजनों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव सौंपने की मांग भी की। उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों से ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119