बेरीनाग में छात्रा को कैंटर ने मारी टक्कर- घायल-
पिथौरागढ़। स्कूल जा रही एक छात्रा को कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्रा का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को जीजीआईसी में अध्ययनरत छात्रा संगीता पंत पुत्री विपिन चंद्र पंत अपने घर से स्कूल को जा रही थी।
जल संस्थान कार्यालय के समीप पहुंचते ही एक कैंटर ने छात्रा को टक्कर मार दी। स्थानीय निवासी भागीरथी डसीला अपनी कार से घायल छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने बताया घायल छात्रा के पैर में गंभीर चोट है। फिलहाल परिजनों ने कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर नहीं दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार