कक्षा 6 में पढ़ने वाली बेटी की खुशियां बदली मातम में- मां का नैनी झील में मिला शव-

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीझील में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला के शव की पहचान तल्ला कृष्णापुर निवासी कमला गिरी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव विच्छेदन गृह भेज दिया है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार सुबह ठंडी सड़क से मॉर्निंग वॉक पर जा रहें लोगों ने नयना देवी मंदिर के समीप नैनी झील में एक शव देखा। जिसकी सूचना तत्काल मल्लीताल पुलिस को दी गई। महिला के अचानक नैनी झील कूदने व आत्महत्या करने के कारणों का अभी स्पष्टीकरण नहीं हो पाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी

कमला गिरी की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कमला अपने पीछे तीन बेटियां और अपने पति को छोड़ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती -मुंबई में बैठे प्रेमी से ऑनलाइन कराया निकाह


बता दें की कमला की छोटी बेटी दीपा गिरी जो जीजीआईसी तल्लीताल में कक्षा छह में पड़ती हैं, उसका चयन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग करने के लिए हुआ था, जिसके लिए वह दिल्ली गई हुई थी। लेकिन जब वह घर वापस आई तो उसे इस दुःख से सामना करना पड़ा। जहां दीपा के चयन से उसके परिवार में खुशी की लहर थी,वहीं दूसरी ओर अब उसकी मां की मौत से सारी खुशियां मातम में बदल गई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119