पति से विवाद में महिला ने पति को जान से मारा, फिर चौकी पहुंच कर पुलिस को बताया
रुद्रपुर। एक विवाहित महिला ने पति से विवाद के दौरान पति के सिर पर वारकर हत्या कर दी। बाद में पत्नी स्वयं ही चौकी पहुंची। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। इधर मृतक के भाई ने अपनी भाभी तथा भतीजी पर तमाम आरोप लगाए हैं।
बन्नाखेड़ा चौकी में पहुंची विमला रानी नामक महिला ने इंचार्ज को बताया कि उनका पति के साथ विवाद हुआ, विवाद में उसने आक्रोश में एक रॉड से पति के सिर पर मारकर उसे घायल कर दिया है। जैसे ही पुलिस घटना स्थल पहुंची महिला के पति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम को काशीपुर भेज दिया और महिला को हिरासत में लेकर अपनी पूछताछ शुरू की। घटना की जानकारी पर मृतक रमेश चंद पुत्र अविनाश चंद्र के भाई राजेंद्र ने पुलिस को एक तहरीर देते हुए अपनी भाभी विमला रानी तथा भतीजी को आरोपी बनाते हुए भाई की सुनियोजित हत्या किये जाने की तहरीर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार