उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार
–फर्जी नियुक्तिपत्र देकर युवाओं से वसूली का आरोप, दो लाख रुपये नकद बरामद
ऋषिकेश। एम्स किच्छा के निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पुलिस ने भाई-बहन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एम्स का एक आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नर्सिंग ऑफिसर और एमटीएस पद के दो फर्जी नियुक्तिपत्र तथा दो लाख रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है।
एम्स प्रशासन के अनुसार आरोपी युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे रकम वसूल रहे थे। इसके लिए फर्जी नियुक्तिपत्रों का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार शाम पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
एम्स के सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह की शिकायत पर सुब्रत बछाऊ (33) निवासी निर्मलनगर, थाना सितारगंज, दीपना मंडल (22) निवासी शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, दीपांशु मंडल निवासी निर्मलनगर, सितारगंज, गणेश (19) निवासी उल्धन बिसोटा, थाना नानकमत्ता और एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी दीपक गुसाईं (33) निवासी मीरा नगर, ऋषिकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर फर्जी नियुक्तिपत्र तैयार करने, नौकरी के नाम पर रकम लेने और इस पूरे नेटवर्क में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प
दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई
uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां