uk…शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा -फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवकों से ठगी और लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह भोले-भाले युवकों को शादी के जाल में फंसाकर उनके घर पहुंचता था और योजनाबद्ध तरीके से नशीला पदार्थ खिलाकर उन्हें बेहोश कर देता था। इसके बाद घर में रखी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : किच्छा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई -तीन अवैध क्लीनिक सील

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुकमीना, अब्दुल बारी, पुनीत कुमार, उसकी पत्नी और फतेह सिंह मीना के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। साथ ही, गिरोह द्वारा इस तरह की अन्य वारदातों को अंजाम दिए जाने की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों में विवाद -तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119