गौलापार की छह दुग्ध समितियों ने खरीदा 2.50 करोड़ का दूध, 22 लाख बोनस बांटा
–दुग्ध उत्पादकों को वितरित किए बोनस के चेक, उत्पादन बढ़ाने का किया आह्वान
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध खरीद के बोनस के रूप में करीब 22 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इन छह समितियों के माध्यम से करीब 2.50 करोड़ रुपये मूल्य के दूध की खरीद की गई। इस दौरान दुग्ध उत्पादकों को संघ की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादक संघ की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत, लगन और निरंतर सहयोग से ही दुग्ध व्यवसाय को मजबूती मिलती है। उन्होंने उत्पादकों से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और समितियों के माध्यम से नियमित रूप से दूध उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संघ स्तर पर लगातार विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल सके। बोनस वितरण का उद्देश्य उत्पादकों के परिश्रम को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। उन्होंने दुग्ध समितियों को अधिक सक्रिय, मजबूत और सशक्त बनाने पर भी जोर दिया।
मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक उत्पादक का हित संघ की प्राथमिकता है। उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और दुग्ध व्यवसाय को नई मजबूती देने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन मार्ग प्रभारी पूरन चंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, जगदीश चंद्र, मोहन चंद्र जोशी, दीपा देवी, नरेंद्र मेहरा, सुमित जोशी और नेहा डालाकोटी सहित दुग्ध समितियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार
दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई
uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां