दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। दवाओं की कीमतों और मरीजों को महंगी ब्रांडेड दवाएं लिखे जाने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इसे अत्यंत संवेदनशील और गंभीर विषय बताया है। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

अदालत में दायर याचिकाओं में मांग की गई है कि दवा कंपनियों और रिटेलरों द्वारा कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से भारी मुनाफा कमाने पर रोक लगाई जाए तथा ड्रग्स (प्राइसेज कंट्रोल) ऑर्डर, 2013 को सख्ती से लागू किया जाए।

एक अन्य याचिका में उन डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है, जो मरीजों को सस्ती जेनेरिक दवाएं लिखने के बजाय कथित तौर पर जानबूझकर महंगी ब्रांडेड दवाएं लिखते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो लेखपाल निलंबित -सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सरकार इस मामले को सकारात्मक दृष्टिकोण से देख रही है। अदालत ने दवाओं के मूल्य निर्धारण को गंभीर और संवेदनशील मुद्दा बताते हुए मामले की सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तारीख तय की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119