उत्तराखंड…हल्द्वानी में राजमिस्त्री ने उठाया खौफनाक कदम -घर में फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के बरेली रोड स्थित धान मिल क्षेत्र की सुयाल कॉलोनी में एक राजमिस्त्री ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और सोमवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी महेंद्र पाल सुयाल कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे और राजमिस्त्री का कार्य करते थे। परिवार में उनकी पत्नी और पांच बच्चे हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि विगत देर रात परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। इसी दौरान महेंद्र पाल ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटके मिले। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने लगाया फंदा -मौत से मचा हड़कंप

कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119