उत्तराखंड में बाल अश्लीलता पर STF का बड़ा शिकंजा, जून में 52 मुकदमे दर्ज
देहरादून। बच्चों से जुड़े ऑनलाइन यौन शोषण और बाल अश्लील सामग्री (Child Sexual Abuse Material) के प्रसार के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर जून महीने में राज्यभर में 52 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री साझा किए जाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। से प्राप्त इनपुट के आधार पर उत्तराखंड पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले मई महीने में भी करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज किए गए थे।
एसटीएफ ने आम जनता, विशेषकर अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें इंटरनेट पर अजनबियों से बातचीत के खतरों के बारे में जागरूक करें। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बाल अश्लीलता से जुड़ी किसी भी फोटो, वीडियो या लिंक को डाउनलोड, सेव या फॉरवर्ड करना भी कानूनन अपराध हो सकता है।
यदि इंटरनेट पर ऐसी कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री दिखाई दे, तो उसकी जानकारी तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने को दें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…3 लाख रुपये लेकर पड़ोसी युवक संग लापता हुई युवती, परिवार में मचा हड़कंप
बारिश बनी आफत : मुंबई-पुणे में लैंडस्लाइड का कहर –हाईवे प्रभावित, ट्रेनें-फ्लाइट्स पर भी ब्रेक
सावधान! ई-चालान के नाम पर मोबाइल में आया यह मैसेज कर सकता है बैंक खाता खाली -उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट