हॉस्पिटल की वर्दी में चोर स्कूटी लेकर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। हॉस्पिटल की यूनिफार्म पहनकर चोर स्कूटी लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को रविन्द्र पाल सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी आवास विकास ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने कृष्णा हॉस्पिटल भोटिया पड़ाव से स्कूटी संख्या यूके 04आर-5385 को चोरी किया है। जांच प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव के सुपुर्द की गयी। पुलिस टीम के साथ कृष्णा हास्पिटल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक व्यक्ति जो सिर पर सरदारों वाला पट्टा लगाये कृष्णा हॉॅस्पिटल की ड्रेस पहनकर स्कूटी चोरी करते हुए देखा गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तारी के लिए मुखबिर की मदद ली।
इस दौरान सोमवार को स्कूटी को चोरी करने वाले अभियुक्त गुल्फाम पुत्र नजाकत हुसैन निवासी इन्द्रानगर, पप्पू का बगीचा थाना बनभूलपुरा को चोरी की स्कूटी के साथ वर्कशॉप लाइन पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि चोरी करते हुए पकड़े न जाने के लिये उसने अस्पताल के कपड़े पहनकर घटना को अन्जाम दिया। पुलिस टीम में प्रकाश पोखरियाल, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव, कानि प्रकाश बराल, सन्तोष बिष्ट शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम