सल्ट बस हादसा में सीएम धामी एक्शन में -एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के दिए निर्देश….मृतकों को 4 लाख और घायलों को एक लाख आर्थिक सहायता देने के निर्देश
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्चुला, अल्मोड़ा मे हुई बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच हेतु आयुक्त कुमाऊँ मंडल को निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना के मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। डीएम देहरादून को भी रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख के लिए विशेष रूप से वहां भेजा जा रहा है। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग