सल्ट दुर्घटना अपडेट…रामनगर से रानीखेत जा रही थी केमू बस, लगभग 20 लोगों के हताहत की सूचना
अल्मोड़ा। पुलिस कंट्रोल अल्मोड़ा से मिली जानकारी के अनुसार तहसील सल्ट के कूपी मोटरमार्ग में एक 42 सीटर बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इसमें काफी लोग सवार थे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस, राजस्व टीम, फायर ब्रिगेड टीम व एसडीआरएफ की टीम मौके को रवाना हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुआ है। हादसे में कुछ लोगों के हताहत होने की भी सूचना है और कई लोग घायल होने का अंदेशा है। फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है। यह बस रामनगर से रानीखेत आ रही थी। फिलहाल बताया गया है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। पुलिस, प्रशासन की कुछ टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और रेस्क्यू का काम तेजी से चल रहा है। संतुलन बिगड़ने से बस गहरी खाई में गिर गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश