चंपावत के बाराकोट में अधेड़ ने फंदे पर लटकर जान दी
चम्पावत। विकास खंड बाराकोट के बिसराड़ी के आली तोक में एक अधेड़ व्यक्ति का शव शनिवार को घर से तीन सौ मीटर की दूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाराकोट के आली तोक में शनिवार सुबह गोविंद नाथ (50) पुत्र स्व. जोहार नाथ शव पेड़ पर साड़ी के फंदे लटका हुआ दिखा।
शव को देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बाराकोट चौकी प्रभारी कुंदन सिंह बोहरा को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा। उप जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। एसआई बोहरा ने बताया कि पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर