सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में आरोपी दोष मुक्त, राम सिंह पुत्र मदन सिंह ग्राम नैलपड़, भनोली के खिलाफ राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र भगरतोला में तहरीर सौंपी थी
अल्मोड़ा। सरकारी काम में बाधा डालने और लोक सेवक के साथ गाली गलौज व मारपीट के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपी को दोष मुक्त किया।
मामला 23 सितंबर 2021 का है। राजस्व उपनिरीक्षक तनुज जोशी ने आरोपी राम सिंह पुत्र मदन सिंह ग्राम नैलपड़, भनोली के खिलाफ राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र भगरतोला में तहरीर सौंपी थी। आरोप लगाया था कि आरोपी ने राशन कार्ड सत्यापन हेतु आयोजित बैठक में जिला पंचायत भवन को जाते समय सरकारी कार्य में बांधा डाली और लोक सेवक के साथ मारपीट की।
तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अभियोजन की ओर से न्यायालय में छह गवाह पेश किये गये। पत्रावली में मौजूद साक्ष्य व गवाहों का परिसीलन कर न्यायालय ने आरोपी को दोष मुक्त किया। आरोपी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी तिवारी और मनोज पंत ने पैरवी की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न