लेनदेन के मामले में महिला को घर बुलाकर आरोपियों ने किया गैंगरेप:-
नानकमत्ता में लेनदेन के मामले में महिला को घर बुलाकर आरोपियों ने गैंगरेप और नगदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 7 अगस्त को राजू सिंह निवासी देहला, गुरमेज सिंह व छिदर सिंह ने एक साथी के साथ लेनदेन के मामले में घर बुलाकर उसके साथ मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने महिला से 20 हजार की नगदी छीन ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गैंगरेप, लूट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर