सरकारी नौकरी के नाम पर चार से 29 लाख ठगे-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हाईकोर्ट समेत अन्य दफ्तरों में नौकरी लगाने का झांसा देकर चार लोगों से 29 लाख ठगने के आरोपी पर पुलिस ने एक और केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को पहले ही ठगी के आरोप में जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार लछमपुर गौलापार निवासी कुंजन पोखरिया ने दिसंबर 2016 में रितेश पांडे पुत्र मोहन पांडे निवासी पीलीकोठी से हाईकोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख ठगे। इसके बाद पीड़ित ने अपने बड़े भाई पुष्कर पोखरिया व अपने परिचित कृष्णा चंन्द पुत्र गोपाल चन्द निवासी लछमपुर गौलापार की मुलाकात रितेश पांडेय से कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

इसके अलावा उनके मामा के बेटे नागेन्द्र कफलिया से भी नौकरी लगाने की बात हुई। इसके एवज में सभी ने कुल 29 लाख रुपये एडवांस दिए। लेकिन आजतक नौकरी नहीं लगी। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119