शक्तिफार्म में विवाहिता ने मायके में फंदे से लटककर दी जान-

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शक्तिफार्म में एक विवाहिता ने मायके में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शक्तिफार्म के गोविंदनगर पड़ागांव में प्रियंका राय (25) पत्नी प्रशांत राय भरतपुर, पीलीभीत ने मायके में शनिवार रात घर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश

वह इन दिनों अपने मायके पड़ागांव गोविंदनगर शक्तिफार्म आई थी। उसकी शादी को पांच वर्ष हुए थे। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी प्रकाश दानू टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी दानू ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119