हवालबाग ब्लॉक के मटेना गांव में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी-आरोपी गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। आए दिन हत्या, आत्महत्या की खबरें आ रही है। इनमें अधिकांश महिलाएं शामिल है। या तो उनकी हत्या की गई है या फिर उन्होंने आत्महत्या की है। अब पहाड़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पहले उसे जमीन और दीवार पर कई बार पटका फिर उसे जलाने की कोशिश की। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकअप के बाद AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर पूर्व प्रेमिकाओं को कर रहे ब्लैकमेल -कुमाऊं में 3-4 मामले आए सामने

पहाड़ में लगातार हो रही वारदातों से सनसनी फैली है। हवालबाग ब्लॉक के मटेना गांव निवासी कृष्णा उर्फ किशन लाल पुत्र सुंदर लाल दिल्ली की एक कंपनी में टैक्सी ड्राइवर था, कोरोना के चलते लॉकडाउन के चलते वह बेरोजगार हो गया। गांव आकर वह मजदूरी करने लगा। बताया जा रहा है कि विगत दिवस उसने दोस्तों के साथ शराब पी। इसके बाद वह घर को जा रहा था तो उसका एक युवक से विवाद हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही

ऐसे में माहौल बिगडऩे की आशंका में पत्नी उसे समझाने पहुंची। तभी कृष्णा ने तैश में आकर उसने पत्नी से ही झगडऩा शुरू कर दिया। जब पत्नी ने सख्ती से घर चलने को कहा तो आपा खो बैठा, कृष्णा उर्फ किशन लाल ने जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों की माने तो उसने पत्नी के बाल पकड़ कर उसका सिर दीवार पर पटकना शुरू कर दिया। लगातार चोट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिरी तो उसका सिर पटका गया। कमरे में जगह जगह खून फैल गया। इससे विवाहिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने गैस रिसाव कर उसे जलाने का प्रयास किया लेकिन वह अपने मंसूबों मेें सफल नहीं हो पाया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119