बीजेपी नेता के घर हुआ जोरदार धमाका-दहशत में परिवार-
हल्द्वानी: नैनीताल बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर पर मंगलवार देर रात को जोरदार धमाका हुआ. धमाका इनता जोरदार था कि इससे पूरा इलाका दहल गया. धमाका भी करीब रात को 11:45 पर हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि प्रदीप बिष्ट के घर का मुख्य गेट, दरवाजे और खिड़कियां तक ध्वस्त हो गई थी।
हल्द्वानी के हीरा नगर में प्रदीप बिष्ट के घर धमाने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल भी प्रदीप बिष्ट के घर पहुंचे. ये नहीं पता चल पाया है कि ये धमाका कैसे हुए है। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि जांच के बाद ही धमाके का कारणों को पता चल पाएगा. इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई. इस घटना के बाद प्रदीप बिष्ट का परिवार दहश्त में है।
निरीक्षण करने के बाद डीएम ने बताया कि घर के अंदर धमाका किन कारणों से हुआ इसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है, फॉरेंसिक और बीडीएस की टीम मौके पर जांच करने में जुटी है. वह घटना से जुड़े कुछ इनपुट्स इकट्ठा कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक