अज्ञात परिस्थितियों में किशोरी ने की आत्महत्या-
हरिद्वार-: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे सब विच्छेदन गृह भेज दिया इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है बताया जाता है कि हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक किशोरी के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने ही छत के कुंडे पर फंसी चुन्नी फंदा लगाकर झूल रही किशोरी के शव को नीचे उतारा।
मृतका किशोरी के पिता चौकीदार का काम करते हैं और मां की मानसिक स्थिति भी ठीक नही है। मृतका की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
किशोरी ने रात में ही आत्महत्या कर ली थी सुबह पिता के काम से वापस लौटने पर किशोरी की आत्महत्या का पता घर वालों को चला। फिलहाल किशोरी की आत्महत्या की वजह पता नही चल पाई है उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नही हुआ है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर