नशे के इंजेक्शन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-
लालकुआ । नशे के सौदागरों ने ग्रामीण ईलाकों में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है कच्ची शराब, चरस, स्मैक से साथ ही अब नशीले इंजेक्शन के सौदागरों द्वारा युवा पीढ़ी में नशा घोलने का काम किया जा रहा है वही नशे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है।
सहायक पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार के दिशा निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने सुभाष नगर बेरियर पर चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान पुलिस को स्पलेंडर मोटरसाइकिल संख्या Uk06AS-5583 पर सवार एक युवक आते दिखाई दिया जिसने रोकने का इशारा किया तो उसने मोटरसाइकिल कि गतितेज कर दी जिसपर पुलिस ने तुरंत ही घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक तलाशी कि तो उसके पास से पुलिस को 72 नशीले इंजेक्शन बरामद हुऐ वही पकड़ा गया आरोपी टीचर्स कॉलोनी वार्ड नंबर 11 थाना किच्छा ऊधम सिंह नगर का रहने वाला हैपकड़े गए तस्कर संजय कश्यप पुत्र कल्लू कश्यप निवासी टीचर्स कालोनी वार्ड नंबर 11 थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कार्यवाई शुरू कर दी है । वही पुलिस टीम में कोतवाल संजय कुमार,बरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर ,उप निरीक्षक मनोज कुमार ,कॉन्स्टेबल तरुण मेहता मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश