कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार अब सख्त

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार अब सख्त हो गई है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने आदेश दिया है कि दिल्ली के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस अड्डों पर अब कोरोना की रैंडम टेस्टिंग होगी। इसके अलावा ऐसे पॉइंट पर भी रैंडम टेस्टिंग होगी जहां पर प्राइवेट बसों का जमावड़ा लगता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार


बता दें कि केजरीवाल सरकार ने सभी जिलों को कोरोना की रोकथाम के निर्देश दिए है। निर्देश के तहत जिन जिलों में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है वहां से आने वाले यात्रियों की रेंडम टेस्टिंग की जाए। इसके अलावा सभी जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और डीसीपी को इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के आदेश भी दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार


वहीं, राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि के मनाने पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार के इस आदेश के तहत, त्योहारों के दौरान दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक स्थान, पब्लिक ग्राउंड, पब्लिक पार्क मार्केट या धार्मिक स्थान में त्योहारों के दौरान सार्वजनिक उत्सव, लोगों के इकट्ठा होने और जलसा मनाने पर पाबंदी रहेगी। आपको बता दें कि कोरोना की रोकथाम के तहत यह फैसला लिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119