किच्छा बरा में खुली नैनीताल बैंक की नवीनीकृत शाखा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखित मोहन ने किया उद्घाटन
किच्छा। नैनीताल बैंक की नवीनीकृत शाखा के नए परिसर का उद्घाटन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री निखित मोहन द्वारा किच्छा सितारगंज रोड बर्रा जिला उधमसिंह नगर 263148 स्थित नवसुसज्जित परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्री निखित मोहन ने इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप फीता काटा तथा उदघाटन से संबन्धित अन्य औपचारिकताएं पूरी की।
इस अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रमुख ग्राहकों एवं अन्य उपस्थित आगंतुकों को संबोधित करते हुए श्री निखिल मोहन ने बैंक की महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि बैंक आम आदमी के विकास हेतु अनेक योजनाओं के माध्यम से औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सरल एवं सस्ती दरों पर ऋण सुविधाएं प्रदान करने हेतु कृत संकल्प है।
इस अवसर पर श्री अरुण अग्रवाल (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर), संजय गुप्ता (सहयोगी उपाध्यक्ष) बरा शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह रावत, सहित अनेक ग्राहक एवं बैंक के अनेक अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खेल-खेल में चाकू से हमला -11 वर्षीय बालक की मौत, 9 वर्षीय आरोपी फरार
uttarakhand-दहेज हत्या के मामले में विवाहिता का पति गिरफ्तार