रामघाट पर हाँट मिक्स प्लांट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन-

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

चौखुटिया थाना क्षेत्र के रामघाट पर हाँट मिक्स प्लांट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पत्रकार ने शनिवार से शुरू कर दिया है।

क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं -2022 के विधान सभा चुनावों में विधायक के प्रत्याशी टी डी शर्मा सहित कयी संगठनो ने की मुलाकात।

एल आई यू व पुलिस महकमा भी है सतर्क-

भिकियासैंण। अल्मोडा जिले के चौखुटिया थाना क्षेत्र के मासी चौकी अंतर्गत रामघाट पर लगे हॉटमिक्स प्ला़न्ट से निकलने वाले दमघोटू धुऐ से परेशान आसपास के ग्रामवासियो ने अनशन पर बैठने का निर्णय करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसी क्रम में आज पहले दिन शनिवार से अनिश्चित कालीन अनशन शुरू कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार -झांसी से एसआईटी ने दबोचा


सूत्रो़ं के हवाले से जानकारी मिली कि परथोला निवासी पत्रकार वर्तमान में दिल्ली से रहते हैं, को स्थानीय निवासियों ने हॉटमिक्स प्ला़न्ट से निकलने वाले दमघोटू धुऐ से परेशानी होने की जानकारी। पत्रकार कुन्दन ने कई बार लिखित शिकायत जिलाधिकारी,मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार और पुलिस प्रशासन को दी परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। सरकार द्वारा कार्यवाही नहीं होने से आहत ग्रामवासियों ने निश्चय किया कि जब हमको इस दमघोटू धुऐं से ही मरना है क्यों न अनशन पर बैठकर अपनी जान न्यौछावर की जाय।
अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे पत्रकार कुन्दन लाल ने कहा जब तक हाँट मिक्स प्लांट को हटाया नहीं जायेगा, वे धरने पर डटे रहगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार -झांसी से एसआईटी ने दबोचा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119