नेपाल में ऑनलाइन जुआ रैकेट चलाने के आरोप में भारतीय 11 नागरिक गिरफ्तार
नेपाल में ऑनलाइन जुआ गिरोह चलाने के आरोप में भारत के 11 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है और ये आरोपी क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन में भी शामिल थे।
गुप्त सूचना के आधार पर, विशेष पुलिस दल ने काठमांडू से लगभग 10 किलोमीटर उत्तर में बुधनीलकंठ नगरपालिका के देउला टोले में भारतीय नागरिकों द्वारा किराए पर लिए गए एक मकान पर छापा मारा।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह समूह दो अरब नेपाली रुपये से अधिक के लेनदेन के साथ ऑनलाइन जुए में शामिल था और लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की ‘क्रिप्टोकरेंसी’ का लेन-देन कर रहा था। गिरफ्तार किए गए लोग मुख्य रूप से राजस्थान के हैं और उनकी आयु 19 से 28 वर्ष के बीच है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश