हल्द्वानी जेल में बंद कैदी की तबीयत खराब होने पर इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :हल्द्वानी जेल में बंद एक कैदी की तबीयत खराब होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर काशीपुर खड़कपुर देवी मंदिर निवासी 27 वर्षीय कैदी लाली सिंह बीमारी से ग्रसित था जहां जेल प्रशासन ने 7 जुलाई को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि कैदी पर चोरी के कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं थे। जो 9 सितंबर 2020 से हल्द्वानी जेल में बंद था। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि कैदी की मौत की सूचना जिला प्रशासन और उसके परिजनों को दे दी गई है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू