नाबालिग से दुराचार, पांच माह की गभर्वती, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग क्षेत्र में 36 साल के एक व्यक्ति पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है। राजस्व पुलिस के अनुसार हवालबाग क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में 36 वर्षीय हरीश सिंह पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता की मां ने बताया कि बीते साल नवंबर में आरोपी ने उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की मां ने बताया कि बीमार होने पर जांच में नाबालिग पांच माह की गभर्वती मिली। तब मामले का पता चला। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व उपनिरीक्षक अर्चना ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी गांव में ही दुकान चलाता है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119