मासूम ने घर में रखा डीजल पिया -उपचार के दौरान मौत
हल्द्वानी। नैनीताल में एक मासूम ने घर के भीतर रखा डीजल पी लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जम्मलखाल नेपाल निवासी तस्वीर नैनीताल में परिवार के साथ रहता था। वह यहां पर पत्नी संग मजदूरी का कार्य करता है।
तस्वीर ने बताया कि गुरुवार शाम को घर के अंदर ही उसकी दो साल की बच्ची मनीषा खेल रही थी। इसी दौरान उसने पास में रखा डीजल पी लिया। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में मासूम में बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल ले जाया गया। यहां उसकी शुक्रवार रात मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंपा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार