एचएन स्कूल के आगे की वन भूमि पर बनी 42 दुकानों को 24 घंटे में खाली का आदेश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड में एचएन स्कूल के सामने वन भूमि पर बनी 42 दुकानों को वन विभाग ने 24 घंटे में खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी दुकानदारों को नोटिस दे दिया गया है। जो दुकानदार दुकानों को खाली नहीं करेगा उनकी दुकान खाली कर उनके सामान को जब्त करने की चेतावनी भी वन विभाग ने जारी की है। तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की हल्द्वानी रेंज के रेंजर यूसी आर्या ने बताया कि एचएन स्कूल के सामने वन विभाग की करीब डेढ बीघा जमीन है। इस जमीन पर करीब 42 दुकानें आनाधिकृत रूप से बनी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान मेला देखने की खुशी मातम में बदली -अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटाहल्दू के भवान सिंह नवाड़ के युवक की मौत

इन दुकान मालिकों को दुकान खाली करने को काफी समय से कहा जा रहा है। मामला हाईकोर्ट में भी पहुंच गया था। हाईकोर्ट ने दुकानों को वन भूमि पर अतिक्रमण मानते हुए 31 अक्तूबर को सुनवाई करते हुए 30 नवंबर तक दुकानदारों को दुकानों को खाली करने का आदेश जारी किया था। इसी मामले में वन विभाग ने सभी 42 दुकानों को 1 नवंबर को नोटिस तामील कराते हुए तुरंत दुकान खाली करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दुकान खाली नहीं कराने पर पुलिस व प्रशासन की मदद ली जाएगी साथ ही दुकान में रखा समान भी जब्त कर लिया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119