जॉन मसीह ने दिवंगत माता पिता की स्मृति में गरीबों को कंबल वितरित किए

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के सदस्य एवं पत्रकार जॉन मसीह ने अपने दिवंगत माता-पिता की पुण्य स्मृति में सर्द मौसम में ठंड से ठिठुर रहे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।


इस अवसर जॉन मसीह ने कहा कि उन्हें ईश्वर ने हमें सब कुछ दिया है, अगर इससे हम दूसरों की छोटी सी भी मदद कर सकें तो उससे बड़ा पुण्य कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर में बहुत से ऐसे गरीब लोग हैं जिनको सर्द मौसम में ओढ़ने बिछाने के लिए गर्म वस्त्रों की जरूरत होती है। हम सबको मिलकर उनकी मदद करनी चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात


उन्होंने नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स परिवार का सदस्य होने के नाते यह कार्य यूनियन के प्रदेश नेतृत्व के सानिध्य में किया। इस मौके पर उनके साथ नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, नैनीताल जनपद की जिलाध्यक्ष दया जोशी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भट्ट, नवीन कुमार एवं संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119