संयुक्त मजिस्ट्रेट जैन ने की विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा-

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । संयुक्त मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर प्रतीक जैन ने बुधवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा एवं विधानसभा अन्तर्गत तैनात जोनल मजिस्ट्रेट, सैक्टर मजिस्ट्रेट, सैक्टर पुलिस, सहयक रिटर्निंग ऑफिसर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल, भवाली, भीमताल एंव निर्वाचन कार्यो के सम्पादन हेतु तैनात कार्मिकों के साथ बैठक ली। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा बैठक में समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सैक्टर मजिस्ट्रेट एंव सैक्टर पुलिस को वीएम मैपिंग, एएमएफ बूथों की सूचना तैयार किये जाने एंव बीएलओ के साथ मतदेय स्थल का भौतिक निरीक्षण किये जाने के साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन में उन्हें सौप गये दायित्वों का निर्वहन किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये।  रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा बैठक में विधानसभा अन्तर्गत निर्वाचन कार्यो के सम्पादन हेतु कार्मिकों को आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु नामांकन, सी-विजिल पोर्टल, सुगम सुविधा पोर्टल एंव ईसीआई के ऑनलाइन निर्वाचन पोर्टल व अनुमति से सम्बन्धित कार्यो का प्रशिक्षण भी दिया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119