अभी-अभी कोटाबाग में बीए की छात्रा को घात लगाकर बैठे गुलदार ने बनाया निवाला, अभी तक शव बरामद नहीं
हल्द्वानी। कोटाबाग ब्लाक के तत्ला बगड़ गांव में शुक्रवार की शाम को घर के पास ही खेत में काम कर रही एक छात्रा को घात लगाकर बैठे गुलदार ने उसे अपना निवाला बना लिया। घटना से ग्रामीणों में काफी भय का माहौल बना हुआ है। फिलहाल अभी तक छात्रा का शव बरामद नहीं हुआ है। ग्रामीण व वन विभाग कर्मी शव बरामद करने में जूटे हैं।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता लाल सिंह बिष्ट ने दूरभाष पर बताया कि ग्राम तल्ला बगड़ निवासी गोधन सिंह मेहरा की पुत्री सुमन मेहरा (22) जो नैनीताल डिग्री कालेज में बीए में पढ़ती है वह शाम के वक्त करीब पांच से लेकर 6 बजे के मध्य घर के समीप ही स्थित खेत में काम करने गयी थी कि इस दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने उसे अपना निवाला बना दिया। उन्होंने
बताया कि घर वालों के साथ ही ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की तो उसका पता नहीं चला उसके बाद वन विभाग को मामले की सूचना दी गयी,फिलहाल सुमन मेहरा का शव बरामद नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि मौके पर वन विभाग के साथ ही ग्रामीण जन फिलहाल शव को ढूढने में लगे हुए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान