कनारीछीना के दो युवकों की बाइक भूमियाधार के पास खड्डे में गिरी, दोनों की मौत
भवाली-हल्द्वानी सड़क में भूमियाधार के समीप दो बाइक सवारों की संकरे पुल से 60 फिट नीचे खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पुल के नीचे गिरे दोनों युवकों को बाहर निकालकर 108 से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया । जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक कनारीछीना के रहने वाले दो युवक जो हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे, तभी भवाली-हल्द्वानी रोड में भूमियाधार के समीप संकरे पुल में सामने से आ रही बस से बचने में उनकी मोटर साइकिल सहित अनियंत्रित होकर 60 फ़ीट नीचे जा गिरे, आनन-फानन में 108 की मदद दोनों को नजदीकी सामुदायिक केंद्र भवाली भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर